9वीं क्लास की नाबालिग छात्रा के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बूंदी(अश्विनी शर्मा). जिले के नैनवां थाना क्षेत्र के एक गांव की 9वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ घर मे घुसकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। वहीं आरोपी युवक को सोमवार सुबह गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि छात्रा ने अपने पिता के साथ थाने पहुंचकर मामले की जानकारी दी।


पीड़िता के माता पिता जयपुर में मजदूरी करते है। रात को वह घर पर अकेली थी तब आरोपी आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी आवाज सुनकर उसके ताऊ का लड़का आया तो आरोपी धक्का देकर भाग गया। आज सुबह उसके पिता जयपुर से आए तो उनके साथ थाने पर आकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। मामले की जांच सी आई ओम प्रकाश सोलंकी कर रहे है।